E sharam Card : आपका बना है ई श्रम कार्ड, तो चेक कीजिए बैंक खाते में आ गए हैं एक हजार

 E- Sharam Card

(आपका बना है ई श्रम कार्ड, तो चेक कीजिए बैंक खाते में आ गए हैं एक हजार)




लखनऊ. E sharam कार्डधारकों के लिए एक अच्छी खबर है। अगर आपका ई श्रम कार्ड बना है तो अपने बैंक का एकाउंट चेक कीजिये। क्योंकि आपके खाते में एक हजार रुपये आ गए हैं। सोमवार को उत्तर प्रदेश की सरकार ने करीब दो करोड़ श्रमिकों को भरण-पोषण भत्ता दिया। जिसके तकह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना के पहले चरण में एक-एक हजार रुपये की धनराशि असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों श्रमिकों के खाते में ट्रांसफर की। यह धनराशि उन श्रमिकों के खाते में भेजी गई है, जिन्होंने 31 दिसंबर तक E Sharam Portal पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं।

 सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों श्रमिकों के लिए बनवाया जाने वाला जरूरी दस्तावेज है। देश की सरकार ने देश के पंजीकृत श्रमिकों के अकाउंट में श्रमिक कार्ड की पहली किस्त जमा कर दी है। मगर उसके बाद भी बहुत से श्रमिकों को श्रमिक कार्ड की पहली किस्त का पैसा प्राप्त नहीं हुआ है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं या आपके करीबियों के साथ ऐसा हुआ है तो यहां हम आपको बता रहे हैं कि श्रमिक कार्ड का पैसा आपके अकाउंट में आया या नहीं कैसे चेक करना है।

E-Sharam कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य श्रमिक कार्ड योजना का लाभ पाने के लिए सभी श्रमिकों को श्रमिक कार्ड रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। इस रजिस्ट्रेशन को आप ऑनलाइन अपने स्मार्टफोन के जरिए भी कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड में यूजर्स का मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है।

उत्तर प्रदेश के सीएम श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को 500 रुपये हर महीने की दर से चार माह तक भरण पोषण भत्ता प्रदान किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों को श्रमिक कार्ड की पहली किस्त का पैसा बैंक अकाउंट में प्रदान किया गया है।

E- Sharam कार्ड का पैसा कैसे करें चेक:-
E- Sharam कार्ड की पहली किस्त का पैसा चेक करने के लिए आप UMANG ऐप या वेबसाइट पर जा सकते हैं:
सबसे पहले आपको अपने फोन में गूगल में UMANG सर्च करना है और उसकी वेबसाइट पर जाना है।

दूसरे तरीके के लिए आप गूगल प्ले स्टोर पर UMANG ऐप को डाउनलोड करना है।
सबसे पहले तो आपको UMANG ऐप अपना अकाउंट बनाना है।

UMANG पर अपना अकाउंट बनाने के लिए 'रजिस्टर' के ऑप्शन पर क्लिक करना पड़ेगा और मोबाइल नंबर पासवर्ड डालकर अपना क्रिएट करना होगा। इसमें आप अपना एक MPIN भी सेट कर सकते हैं।

अब आपको UMANG में लॉगइन करना है।
फिर सर्च बॉक्स में PFMS सर्च करना है।
फिर आपके सामने रिजल्ट खुलेगा कि 'Know Your Payment' के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

 फिर आपको अपना बैंक अकाउंट नंबर लिखें और अपने बैंक का चयन कीजिए।
अब सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
अब रिजल्ट खुल कर आएगा, जिसमें बैंक अकाउंट में जिस स्कीम से पैसे भेजे गए होंगे उसकी जानकारी मिलेगी, जिस पर क्लिक करके पेमेंट की जानकारी पा सकते हैं।

E- Sharam कार्ड के लाभ:-

 यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा श्रमिकों को मदद प्रदान करते हुए पैसा दिया जा रहा है।
इस योजना के तहत सभी श्रमिकों को 4 माह तक 500 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।
अभी श्रमिकों के बैंक अकाउंट में 1000 रुपये की दो किस्त भेजी जानी है,जिसमें पहली किस्त भेज दी गई है। इसके अलावा श्रम कार्ड धारकों को 2 लाख रुपये का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा भविष्य में पेंशन की सुविधाएं भी श्रमिक कार्ड धारकों को मिलेंगी। श्रमिकों को इलाज में आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।

इसके अलावा बच्चों की एजुकेशन को लेकर भी श्रमिक कार्ड पर कई फायदे मिलेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Password Generator Free Tools

Sitemap Checker Free Tools